जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने सपरिवार राहुल गांधी से की मुलाकात…

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने सपरिवार राहुल गांधी से की मुलाकात…
राहुल गांधी की सहजता और संवेदनशीलता ने किया मन को स्पर्श : ज्ञान…
सीधी पोल खोल पोस्ट राजू
संगठन सृजन के तहत पचमढ़ी में आयोजित कांग्रेस जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर के अवसर पर आये लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह को पत्नी नीलम सिंह और भतीजे राजवीर सिंह के साथ उनसे मुलाकात करने का अवसर प्राप्त हुआ।
मुलाकात के बाद विचार साझा करते हुए ज्ञान सिंह ने कहा कि नेता राहुल गांधी की सहजता, सरलता और संवेदनशीलता ने मन को गहराई तक स्पर्श किया। जनसंपर्क में रहते हुए भी वे जिस आत्मीयता और अपनापन से सभी से मिलते हैं, वही उन्हें सच्चा जननायक बनाता है।
उन्होंने आगे कहा कि “राहुल गांधी जी की दृष्टि, समर्पण और देश के प्रति उनका प्रेम हम सभी कांग्रेस जनों के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। यह मुलाकात जीवन भर यादगार रहेगी।
ज्ञान सिंह ने बताया कि संगठन सृजन के इस अभियान के माध्यम से पार्टी में नए उत्साह और नये नेतृत्व के निर्माण की दिशा में सार्थक पहल हो रही है।













