सीधी
नगर पालिका सीएमओ ने क्यों बंद कर रखी है आंखें ?

नगर पालिका सीएमओ ने क्यों बंद कर रखी है आंखें ?
सीधी
नगर पालिका परिषद सीधी की सी.एम.ओ. ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियो की अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार व स्वेच्छाचारिता पूर्ण आचरण के लिए अपनी आंखे बंद कर रखी हैं व कार्यवाही करने से परहेज करती हैं।
बतातें चलें कि नगर पालिका परिषद सीधी के भृत्य विमलेश वर्मा ने अपने ही नाम से बुलेरो वाहन फाइनेन्स कराकर नगर पालिका में ही लगा रखा है व उक्त वाहन का उपयोग श्रीमती मिनी अग्रवाल सीएमओ सीधी अपना बोर्ड लगाकर अपने घर ग्वालियर तक जाने में करती हैं, अलवत्ता विमलेश वर्मा ने न तो बुलेरो वाहन क्रय करने की कोई विभागीय अनुमति ली है और ना ही क्रय करने की सूचना ही दी है जबकि वो अपने वाहन को किराये पर लगाकर व्यवसाय भी कर रहा है जो मप्र सिविल सेवा (वर्गीकरण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 16 व नियम 19 (1) (घ) एवं (2) (1) के अंतर्गत उक्त अपचारी कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए परन्तु मुख्य नगर पालिका अधिकारी जो स्वयं उक्त वाहन का उपयोग कर रही हैं इस मामले में उनके द्वारा कार्यवाही के बजाय उसे वहां का अपने निजी उपयोग में दुरुपयोग भी किया जा रहा है।













