कमरे के अंदर भड़की आंग तीन मासूम झुलसे…

कमरे के अंदर भड़की आंग तीन मासूम झुलसे…
अमित श्रीवास्तव कुसमी।
सीधी जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़वाही की बड़ी घटना निकलकर सामने आई है जहां तीन मासूम बुरी तरह से आग में झुलस गए हैं जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में इलाज चल रहा है और रेफर की तैयारी की जा रही है।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार तीनों मासूम बड़वाही निवासी इंद्रबहादुर सिंह के बताये गये हैं।बताया यह भी गया कि सोमवार की शाम बच्चों की मां खेत खलिहान में बसने चली गई थी और बच्चे दादी के साथ तीनों बच्चे घर में ही थे जहां कच्चे मकान के एक कमरे में तीनों मासूम रुके थे और अंदर से बच्चों ने दरवाजे को बंद कर लिया था और अंदर ही अंदर बच्चे किस तरह से आग भड़की इसकी जानकारी अभी परिजनों को भी नहीं है।लेकिन रात में जब बच्चों के रोने की आवाज कमरे से सुनाई दी। तब जाकर दादी ने कमरे की तरफ देखा जहां आग भड़की थी और धुआं कमरे से निकल रहा था कमरा धुआ ही धुआ दिख रहा था।तब दादी ने हल्ला गुहार किया तब मौके में परिवार के अन्य लोग पहुंचे और बच्चों को किसी तरह से कमरे से निकाला गया और देखा कि आग से मासूम प्रमोद सिंह उम्र 9वर्ष विनोद सिंह उम्र 5 वर्ष एवं कामिनी उम्र 3वर्ष तीनों बच्चे बुरी तरह से झुलस गए हैं।जिन्हें नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में पहुंचाया गया। भर्ती कर दिया गया।
रेफर की चल रही तैयारी
कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीनों मासूमों का इलाज चल रहा था जिसमें प्रमोद और विनोद बुरी तरह से झुलस गए हैं जिनको रेफर करने की तैयारी मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सीधी के लिए किया जा रहा था।













