सीधी

मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता क्विज़ 2025 सीधी जिला स्तर विजेता टीमों…

मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता क्विज़ 2025 सीधी जिला स्तर विजेता टीमों…

प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी तथा विजेताओं को सम्मानित करते अतिथि…

सीधी : जिला स्तरीय जैव विविधता क्विज प्रतियोगिता का मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सीधी के सभागार में आयोजन किया। वन विभाग तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के 54 स्कूलों की तीन सदस्यी टीम शामिल रही। टीम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने शिरकत की।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सूर्या पब्लिक हाई स्कूल अमिलिया ने प्राप्त किया, टीम में जयदीप सिंह, प्रिंसी गुप्ता व पियूष त्रिपाठी शामिल रहे।

वहीं दूसरे स्थान पर मॉरिशन पब्लिक स्कूल सीधी रही, टीम में ज्ञानवेश द्विवेदी, आदर्श पटेल व सौर्य पांडेय शामिल रहे।

वहीं तृतीय स्थान काशी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमिलिया रही, टीम में श्रुति शुक्ला, प्रिंसी गुप्ता व तरूण पटेल शामिल रहे। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 12 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।

 

विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र व पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रतिभागीय टीमों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य शंभुनाथ त्रिपाठी रहे, जबकि अध्यक्षता वन विभाग के एसडीओ मझौली बादशाह रावत रहे। वनपरिक्षेत्राधिकारी सीधी रविंद नाथ तिवारी ने बताया, प्रतियोगिता में जैव विविधता संबंधी कुल 90 प्रश्न पूछे गए थे।

जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त टीम को 30 हजार रुपए, द्वितीय स्थान को 24 हजार तथा तृतीय स्थान को 18 हजार रुपए नगद, प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button