सीधी

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस…

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस…

सीधी। थाना रामपुर नैकिन क्षेत्र के पुलिस चौकी खड्डी अंतर्गत बरौ गांव की रहने वाली एक 38 वर्षीय महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, जैसे ही परिजनों ने देखा पुलिस को सूचना दिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामला पुलिस चौकी खड्डी क्षेत्र अंतर्गत बरौ गांव का है, जहां की रहने वाली शैलू पत्नी श्रवण मिश्रा उम्र 38 वर्ष ने अपने घर के ओसारी में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जैसे ही परिजनों ने देखा तो कोहराम मच गया। वहीं परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी रामपुर नैकिन भेज दिया है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

वहीं खड्डी चौकी प्रभारी नीरज कुमार साकेत के द्वारा बताया गया की सूचना मिली थी कि बरौ गांव में शैलू पत्नी श्रवण उम्र 38 वर्ष ने फांसी लगा ली है, मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और इस घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button