सीधी

अनुभूति कार्यक्रम के तहत छात्रों को प्रकृति परिचय के साथ प्रकृति संरक्षण की दिलाई शपथ…

अनुभूति कार्यक्रम के तहत छात्रों को प्रकृति परिचय के साथ प्रकृति संरक्षण की दिलाई शपथ…

अमित श्रीवास्तव कुसमी

सीधी जिले के कुसमी मोहन पार्क पर क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 17/12/2025 को पार्क परिक्षेत्र मोहन कोर के पेट्रोलिंग कैम्प मांचमहुआ में मध्य प्रदेश ईको पर्यटन बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में क्षेत्र संचालक महोदय संजय टाईगर रिजर्व सीधी के निर्देशन व उप संचालक संजय टाईगर रिजर्व सीधी के मार्गदर्शन में तथा सहायक संचालक एवं उप वन मंडल अधिकारी कुसमी, परिक्षेत्र अधिकारी मोहन के उपस्थिति में अनुभूति कार्यक्रम वर्ष 2025-26 का आयोजन किया गया जिसमें शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमी के 120 छात्र -छत्राओ ने भाग लिया। स्वल्पाहार उपरांत मास्टर ट्रेनर प्रकाश दुबे,प्रेरक डाक्टर कैलाश तिवारी रिटायर्ड पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत 1.5 किलोमीटर ट्रेल चलाकर प्रकृति परिचय कराते हुए वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण,प्रवंधन, वनस्पतियों, पक्षी, जड़ी-बूटियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

 

क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर सभी को जनप्रतिनिधि रवी पड़वार सरपंच ग्राम पंचायत क्षेत्र मझिगवां के द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। दोपहर के भोजन उपरांत प्रेरक द्वारा प्रकृति संरक्षण के लिए शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के अंत में शिक्षक समुदाय से रणविजय सिंह जी वन विभाग द्वारा इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन को छात्र -छत्राओ के मानसिक विकास के लिए अनुकरणीय बताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

 

इसी तरह दिनांक 18/12/2025 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जूरी के 120 छात्र -छत्राओ ने भाग लिया। स्वल्पाहार उपरांत मास्टर ट्रेनर श्री प्रकाश दुबे,प्रेरक डाक्टर कैलाश तिवारी रिटायर्ड पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत 02 किलोमीटर ट्रेल चलाकर प्रकृति परिचय कराते हुए वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण,प्रवंधन, वनस्पतियों, पक्षी, जड़ी-बूटियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। क्विज प्रतियोगिता , चित्रकला का आयोजन किया गया प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर सभी को जनप्रतिनिधि श्री अतिबल सिंह जनपद सदस्य के द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। दोपहर के भोजन उपरांत प्रेरक द्वारा प्रकृति संरक्षण के लिए शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के अंत में शिक्षक समुदाय से मुकेश पटेल द्वारा वन विभाग द्वारा इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन को छात्र -छत्राओ के मानसिक विकास के लिए अनुकरणीय बताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

 

कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम को सफल आयोजन में गोविन्द प्रसाद विश्वकर्मा कार्यवाहक उप वनक्षेत्रपाल परिक्षेत्र सहायक सेमरा, साधूलाल सिंह कार्यवाहक वनपाल परिक्षेत्र सहायक कुसमी,रविरंजन कुमार रावत कार्यवाहक वनपाल परिक्षेत्र सहायक करचा। वनरक्षक समुन्दर सिंह,जगनरायण सिंह, शुभम तिवारी,आशीष मिश्रा,नीरज सोलंकी, गणेश गुप्ता, बंशलाल सिंह, विद्यासागर कोल,ओमप्रकाश तोमर, एवं सुरक्षा श्रमिकों का सराहनीय योगदान रहा।*

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button