सीधी
संपन्न हुआ छुही में सरपंच का व सिरौला में पंच का निर्वाचन,सरपंच के लिए 60% एवं पंच के लिए 78.5 प्रतिशत मत पड़े…

संपन्न हुआ छुही में सरपंच का व सिरौला में पंच का निर्वाचन,सरपंच के लिए 60% एवं पंच के लिए 78.5 प्रतिशत मत पड़े…
संजय सिंह मझौली सीधी
जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत ग्राम पंचायत छुही में सरपंच पद के लिए एवं ग्राम पंचायत सिरौला में एक वार्ड में हुए पंच पद का निर्वाचन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत छुही में सरपंच पद के लिए कुल तीन बोलिंग बूथ बनाए गए थे जिसमें पोलिंग नंबर 64 में 59 प्रतिशत,पोलिंग नंबर 65 में 65 प्रतिशत एवं पोलिंग नंबर 66 में 58.97 मत पड़े जिसमें औसत मतदान 60% के आसपास रहा।वहीं ग्राम पंचायत सिरौला के वार्ड क्रमांक 14 में हुए पंच पद के निर्वाचन में 78. 5 प्रतिशत मत पड़े।













