सीधी

सीधी में सनसनी, बकरी चराने निकले तीन नाबालिग बच्चे लापता, पुलिस ने शुरू की सघन तलाश…

सीधी में सनसनी, बकरी चराने निकले तीन नाबालिग बच्चे लापता, पुलिस ने शुरू की सघन तलाश…

सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत खाम्ह घाटी से तीन नाबालिग बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे रोज़ की तरह घर से बकरी चराने के लिए निकले थे, लेकिन मंगलवार देर रात तक घर वापस नहीं लौटे।

 

वहीं जब काफी देर तक बच्चों का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने पहले आसपास के इलाकों और पूरे गांव में उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इसके बाद परिजन मझौली थाने पहुंचे और तीनों नाबालिगों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

लापता बच्चों के नाम अजय बंसल, अंश बंसल और अजय बंसल बताए जा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि तीनों प्रतिदिन की तरह ही बकरी चराने निकले थे, लेकिन इस बार वापस नहीं लौटे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मझौली थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में तलाश अभियान चला रही है और बच्चों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में चिंता का माहौल बना हुआ है।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button