सीधी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज आयेंगे बहरी,मुख्यमंत्री जिले को देंगे विकास कार्यों की सौगात…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज आयेंगे बहरी,मुख्यमंत्री जिले को देंगे विकास कार्यों की सौगात…

 

सीधी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 8 जनवरी को रीवा एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर द्वारा अपरान्ह 2 बजे सीधी जिले के बहरी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बहरी में विभिन्न विभागों के हितग्राहियों के प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। साथ ही विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल होने के उपरांत हेलीकाप्टर द्वारा शाम 4 बजे रीवा एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

21,322 लाख रुपये से अधिक के 714 विकास कार्यों की मिलेगी सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में विभिन्न विभागों के हितग्राहियों का प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम, साथ ही विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह आज 09 जनवरी को दोपहर 2 बजे से सीधी जिले के बहरी में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस अवसर पर जिले को कुल 21322.18 लाख रुपये की लागत से संबंधित 714 विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात देंगे। इनमें से 6801.40 लाख रुपये लागत के 179 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 13362.67 लाख रुपये लागत के 30 विकास कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। इसके साथ ही एक बगिया मां के नाम योजना अंतर्गत 505 हितग्राहियों को 1158.11 लाख रूपये की राशि से लाभान्वित किया जाएगा।

विभिन्न विभागों के 179 कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री द्वारा बहरी में अनुसूचित जाति विभाग, आदिवासी विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, जिला पंचायत वाटरशेड, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत कुल 179 विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इन कार्यों पर 6801.40 लाख रुपये की लागत व्यय की गई है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना एवं ग्रामीण विकास को मजबूती मिलेगी।

30 विकास कार्यों का होगा शिलान्यास

इसी प्रकार मुख्यमंत्री द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना – वाटरशेड विकास), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पीआईयू विभाग तथा लोक निर्माण विभाग (भवन/सड़क संभाग) के अंतर्गत कुल 30 विकास कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। इन कार्यों पर कुल 13362.67 लाख रुपये की लागत अनुमानित है।

प्रशिक्षण एवं हितग्राही उन्मुखीकरण कार्यक्रम भी आयोजित

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के हितग्राहियों का प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिससे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हितग्राहियों तक सीधे पहुँचेगी और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं ग्रामोद्योग तथा जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल करेंगे। इस अवसर पर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक सिहावल विश्वामित्र पाठक, विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक, विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम, विधायक चुरहट अजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू रामजी सिंह, पूर्व विधायक चुरहट शरदेन्दु तिवारी तथा भाजपा जिला अध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button