मध्य प्रदेशसिंगरौली

चलती जेसीबी मशीन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

सिंगरौली ; जिले के सरई क्षेत्र स्थित बरका तिराहा के पास चलती जेसीबी मशीन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते मशीन आग का गोला बन गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि चालक ने समय रहते मशीन से कूदकर अपनी जान बचा ली।

जानकारी के अनुसार, दुधमनिया निवासी राजू पटेल की जेसीबी मशीन काम के लिए जा रही थी। इसी दौरान मशीन से अचानक धुआं निकलने लगा। चालक ने तुरंत मशीन रोककर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल गई कि उस पर काबू पाना संभव नहीं हो सका।

जेसीबी मालिक का कहना है कि सरई क्षेत्र में फायर ब्रिगेड या आग बुझाने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण नुकसान ज्यादा हुआ। जब तक स्थानीय लोग मदद के लिए कुछ कर पाते, तब तक मशीन पूरी तरह जल चुकी थी।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मशीन चलते समय ही आग भड़क उठी थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Author

Related Articles

Back to top button