मध्य प्रदेशसिंगरौली

बड़ोखर में मिनी मेडिकल कैंप संपन्न, 322 ग्रामीणों को मिला नि:शुल्क विशेषज्ञ परामर्श

 

सिंगरौली। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए हिंडालको महान द्वारा अपने निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत बड़ोखर गांव में नि:शुल्क मिनी मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए कुल 322 ग्रामीणों ने विभिन्न बीमारियों की जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से नि:शुल्क परामर्श प्राप्त किया।

शविर में चिकित्सा के विभिन्न क्षेत्रों से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सेवाएं दीं। हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक सिंह, कान-नाक-गला विशेषज्ञ डॉ. राम तिवारी, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. रमा शंकर गुप्ता एवं डॉ. शैलेन्द्र साकेत तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. साक्षी पांडेय ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी। मरीजों को परामर्श के साथ-साथ उनकी आवश्यकता अनुसार नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

कार्यक्रम का सफल आयोजन सीएसआर प्रमुख राजीव रंजन के नेतृत्व में किया गया। शिविर के दौरान शीतल श्रीवास्तव, धीरेन्द्र तिवारी, प्रवीण श्रीवास्तव, राम ललन, दीपक और पिंकी ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करते हुए ग्रामीणों की हर संभव सहायता की।

डॉक्टरों की टीम ने ग्रामीणों को उपचार के साथ-साथ रोकथामात्मक स्वास्थ्य देखभाल, संतुलित आहार और स्वच्छ जीवनशैली के महत्व के बारे में भी जागरूक किया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे उनके लिए बेहद उपयोगी बताया।हिंडालको महान प्रबंधन ने बताया कि यह शिविर कंपनी की दीर्घकालिक सामाजिक प्रतिबद्धता का हिस्सा है। भविष्य में भी सिंगरौली जिले के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Author

Related Articles

Back to top button