मध्य प्रदेशसिंगरौली

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चितरंगी में नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम सम्पन्न

चितरंगी। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला सिंगरौली के निर्देशन एवं विकासखण्ड समन्वयक के मार्गदर्शन में विकासखण्ड चितरंगी अंतर्गत नवांकुर संस्था रामचंद्र सेवा समिति (सेक्टर चितरंगी) द्वारा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चितरंगी में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति विषय पर जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नवांकुर संस्था के कार्यक्रम समन्वयक रजनीश साहू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा नाश की जड़ है और इससे युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय हो जाता है। उन्होंने कहा कि नशे की लत व्यक्ति को व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से पतन की ओर ले जाती है, जिससे देश की प्रगति भी प्रभावित होती है।

वहीं परामर्शदाता राधा यादव ने नशा मुक्ति गीत के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक करने का प्रयास किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक स्टाफ ने भी नशामुक्ति के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार का सराहनीय सहयोग रहा।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर नशे से दूर रहने का संकल्प कराया गया।

Author

Related Articles

Back to top button