मध्य प्रदेशसिंगरौली

हिंडालको – महान की सीएसआर पहल: बाघबुड़वा स्कूल के 130 बच्चों को स्वेटर व शैक्षणिक किट वितरण, मानसी महिला मंडल बनी सहभागिता की मिसाल

सिंगरौली- ग्रामीण शिक्षा को सशक्त बनाने और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए हिंडालको – महान द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय, बघबुड़वा में स्वेटर एवं शैक्षणिक किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल से विद्यालय के 130 विद्यार्थियों को सीधे लाभ मिला।

शीत ऋतु के मद्देनज़र विद्यार्थियों को गर्म स्वेटर उपलब्ध कराए गए, वहीं कॉपी, पेन, पेंसिल एवं अन्य आवश्यक अध्ययन सामग्री से युक्त शिक्षा किट प्रदान कर उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा किया गया। इस सहयोग से बच्चों को ठंड से सुरक्षा मिलने के साथ-साथ पढ़ाई में निरंतरता और उत्साह बनाए रखने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम की विशेषता रही।

हिंडालको – महान की मानसी महिला मंडल की सक्रिय सहभागिता

मंडल की सदस्यों ने स्वयंसेवक के रूप में सामग्री वितरण, व्यवस्था संचालन और विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी भागीदारी ने महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक सहयोग की एक प्रेरक मिसाल पेश की।
इस अवसर पर मानसी महिला मंडल की सदस्यों ने बताया, “शिक्षा सामाजिक विकास की सबसे मजबूत नींव है। हमारा प्रयास है कि कोई भी बच्चा संसाधनों या मौसम की कठिनाइयों के कारण पढ़ाई से वंचित न रहे। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित करते हैं।”
विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सहायता से शीत ऋतु में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ती है और शिक्षा के प्रति उनका रुझान और मजबूत होता है।

हिंडालको – महान शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं आजीविका विकास जैसे क्षेत्रों में निरंतर सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से सिंगरौली क्षेत्र में समावेशी और सतत विकास की दिशा में कार्यरत है। यह कार्यक्रम उसी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का एक सकारात्मक उदाहरण बना।

Author

Related Articles

Back to top button