पंचतत्त्व में विलीन हुए सीताराम तिवारी,सभी ने दी नम आंखों से अंतिम विदाई…

पंचतत्त्व में विलीन हुए सीताराम तिवारी,सभी ने दी नम आंखों से अंतिम विदाई…
संजय सिंह मझौली
अपने सरल,मिलनसार शालीन एवं मृदुभाषी स्वभाव के चलते ताला क्षेत्र में “दादा भाई”के नाम से लोकप्रिय रहे सीताराम तिवारी 80 वर्ष का ग्रह ग्राम ताला निज निवास में 20 नवंबर को स्वर्गवास हो गया जो भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता शिवाकांत तिवारी (शिब्बू) के पिताजी एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार तिवारी (पत्रकार)के बड़े भाई हैं।उनका अंतिम संस्कार 21 नवम्बर को उनके इकलौते पुत्र शिवाकांत तिवारी ने किया और वे पंचतत्व में विलीन हो गए जहां श्रद्धांजलि देने पहुंचे सभी लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दिया।
बताते चलें कि स्वर्गीय तिवारी अपने उदार व्यक्तित्व के कारण सर्वहारा वर्ग में काफी लोकप्रिय रहे हैं वहीं मोहल्ला में सबसे उम्रदराज होने के कारण काफी सम्मानित रहे हैं जो पूर्ण स्वस्थ थे मात्र दो दिन अस्वस्थ रहे फिर रोते बिलखते परिवार को छोड़कर सदा सदा के लिए परम गति को प्राप्त हुए हैं।
अपने विरासत के रूप में एक पुत्र,तीन पुत्रियां एवं पौत्रों, पौत्रियों एवं बहू सहित भरा पूरा परिवार को छोड़ गए हैं।उनके निधन की खबर सुनते ही गांव में शोक की लहर छा गई और सब उनके व्यक्तित्व को लेकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।













