देश विदेश
-
दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा, बंगाल से बुलाई गईं सीआरपीएफ की 20 अतिरिक्त कंपनियां
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नीट पेपर लीक मामले, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और…
Read More » -
सीजेपी प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रदर्शन से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट…
Read More » -
एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग से मचा हड़कंप
चतरा (झारखंड)। जिले में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब पुलिस अधीक्षक (एसपी) आवास के सामने दिनदहाड़े गोली…
Read More » -
पीएम आवास तक कांग्रेस का मार्च, राहुल गांधी ने पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा
नई दिल्ली। संसद सत्र के बीच राजधानी दिल्ली में सोमवार को कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।…
Read More » -
युवाओं के भविष्य पर संसद में चर्चा होनी चाहिए: राहुल गांधी
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार…
Read More » -
सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने के हाई कोर्ट के निर्देश
नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने जलवायु एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित…
Read More » -
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, आईपीएस अधिकारी की अगुवाई में बनेगी नई एसआईटी
नई दिल्ली। राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए जांच को…
Read More » -
सिक्किम की निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन, 7 मजदूरों की मौत
गंगटोक। सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन सुरंग पर हुए भीषण भूस्खलन में सात मजदूरों की मौत हो गई, जबकि…
Read More » -
साहिबाबाद में मालगाड़ी बेपटरी, दिल्ली-गाजियाबाद रेल मार्ग ठप
साहिबाबाद। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल अंतर्गत साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार तड़के बड़ा रेल हादसा हो गया। रात…
Read More » -
पेपर लीक पर सख्त संदेश: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होगा — पीएम मोदी एनडीए संसदीय दल की बैठक में बोले प्रधानमंत्री, सुरक्षित और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली बनाने का दिया भरोसा नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की मंगल मिलन बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट सहित विभिन्न परीक्षा पेपर लीक मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि पेपर लीक रोकना केवल सरकार नहीं, बल्कि पूरे देश की राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। संसद भवन स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए व्यापक सुधार कर रही है, ताकि भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से भी अपील की कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति से ऊपर उठकर समाधान के लिए सहयोग करें। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, किरेन रिजिजू, जितेंद्र सिंह, अर्जुन राम मेघवाल सहित एनडीए के वरिष्ठ नेता और सांसद उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर एनडीए की ओर से बधाई प्रस्ताव भी पारित किया गया। साथ ही राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में सुशासन, शिक्षा सुधार और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और विश्वसनीयता सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
नई दिल्ली. मंगलवार को संसद भवन के लाइब्रेरी बिल्डिंग स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय…
Read More »








