सीधी

मोदी के अपमान का जनता देगी करारा जवाब : डॉ मिश्रा…

मोदी के अपमान का जनता देगी करारा जवाब : डॉ मिश्रा…

कांग्रेस नेताओं का व्यवहार असभ्य और अक्षम्य : देव कुमार…

भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला फूंककर दिया धरना…

 

सीधी: भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं उनके कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी माताजी पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध स्वरूप स्थानीय मानस भवन के सामने के प्रांगण में विशाल धरना आयोजित कर, राहुल गांधी की अर्थी निकालकर पुतला दहन किया गया।
धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उनके नेता लगातार चुनावी हार के कारण विक्षिप्त और डिस्टर्ब हो गए हैं। उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। इसलिए वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माताजी के लिए अभद्र शब्दों व अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।
राहुल गांधी का आचरण असभ्य और अक्षम्य है।
पीएम मोदी गरीबों के मसीहा और देवता तुल्य हैं। उनका अपमान देश के 140 करोड़ देशवासियों का अपमान है।

भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कडे शब्दों में कांग्रेस और राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस और उनके नेताओं का कार्य ही महिलाओं का अपमान करना हो गया है। कभी महिलाओं को शराबी कहकर, तो कभी बोरे में भरने की बात कहना। कांग्रेस और उनके नेता अभद्र और गलत बयान बाजी से बाज आएं अन्यथा भाजपा और देश की जनता कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के लिए कोई कोरकसर नहीं छोड़ेगी।

धौंहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि राहुल गांधी एवं संपूर्ण कांग्रेस परिवार देश से माफी मांगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की महाशक्तियों का डटकर मुकाबला कर रहा है। भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। ऐसी स्थिति में जहां कांग्रेस को देश की जनता ने नकारा है वहीं कांग्रेस और उनके नेता और मर्यादित हो रहे हैं।
इस दौरान सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक की विशिष्ट उपस्थिति रही।
धरना प्रदर्शन के पश्चात भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अर्थी निकालकर कांग्रेस भवन के सामने राहुल गांधी का पुतला फूंका।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान , वरिष्ठ भाजपा नेता यदुनाथ सिंह चौहान, बृज बिहारी लाल शर्मा, लालचंद्र गुप्ता, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू , संदीप द्विवेदी, अमलेश्वर चतुर्वेदी, विश्व बंधुधर द्विवेदी, सुनीता रानी वर्मा, पूनम सोनी, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे , डॉ. मनीला सिंह चौहान, पुष्पराज सिंह चौहान, गजराज सिंह चंदेल सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता और महिला मोर्चा की बहने उपस्थित रही और धरने को संबोधित किया।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button