सीधी
दो बाइक आमने-सामने टकराईं, युवक घायल…

दो बाइक आमने-सामने टकराईं, युवक घायल…
सीधी
खड्डी अंचल के बम्हनी मगरोहर रोड पर कल शनिवार दोपहर दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सीएचसी रामपुर नैकिन ले जाया गया है।
जानकारी के अनुसार धीरेन्द्र सोनी पिता पुरुषोत्तम 32 वर्षीय निवासी खड्डी खुर्द शनिवार दोपहर भंवर सेन साइड से आ रहा था, इसी दौरान मगरोहर स्थित रोड बेहदा नदी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें धीरेन्द्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल युवक को तुरंत सीएचसी रामपुर नैकिन में भर्ती कराया, जहां से संजय गांधी अस्पताल रीवा के लिए रेफर कर दिया गया है।













