सीधी

अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गला काटकर हत्या…

अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गला काटकर हत्या…

 

बीते कई वर्षों से चल रहा था पति-पत्नी का आपसी विवाद…

 

सीधी: जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र के बरिगमा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लंबे समय से चल रहे वैवाहिक विवाद ने रातोंरात खूनी रूप ले लिया। बीती गुरुवार की रात करीब 12 बजे संतोष साहू ने अपनी पत्नी पार्वती साहू की धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी और घटना के बाद फरार हो गया।

 

इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया और बच्चों के सामने उनका परिवार उजड़ गया। पुलिस को घटना की जानकारी सुबह मिली जिसके बाद थाना प्रभारी विवेक द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सीधी जिला अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे घरेलू विवाद ही मुख्य कारण प्रतीत हो रहा है, लेकिन अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया विवाद

 

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच बीते चार वर्षों से तनाव चल रहा था।
मृतका पार्वती के पिता रामावतार साहू ने बताया कि आरोपी संतोष साहू अपनी पत्नी पर शक करता था। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने पार्वती को घर से निकाल दिया। इसके बाद पार्वती ने न्यायालय से गुहार लगाई और पति से खानगी की मांग की। बताया जाता है कि संतोष साहू मजदूरी के लिए नासिक चला गया था और पिछले डेढ़ साल से पत्नी और बच्चों का खर्च भी नहीं भेज रहा था। यही विवाद कल रात खौफनाक हत्या में बदल गया।
बच्चों के सामने मां का कत्ल और घर का उजड़ना पूरे इलाके को झकझोर गया है। परिजन रोते-बिलखते हुए न्याय की मांग कर रहे हैं।
यह घटना एक बार फिर घरेलू कलह के खतरनाक रूप को उजागर करती है। समाज और प्रशासन के लिए ये चेतावनी है कि मानसिक तनाव, शक और आर्थिक असुरक्षा कैसे एक परिवार को तबाह कर देती है।

 

आरोपी को हिरासत में लेकर की जा रही पूंछतांछ

 

इस मामले में थाना प्रभारी कमर्जी विवेक द्विवेदी ने कहा कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पूरी घटना को लेकर पूंछतांछ की जा रही है। उसके खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जारी है।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button