सीधी

थप्पड़ मारे…बाल नोचे, मध्य प्रदेश के युवक से गुजरात में चटवाए तलवे, चाकू की नोक पर धमकाने का वीडियो वायरल…

थप्पड़ मारे…बाल नोचे, मध्य प्रदेश के युवक से गुजरात में चटवाए तलवे, चाकू की नोक पर धमकाने का वीडियो वायरल…

सूरत में चाकू की नोंक पर युवक से तलवे चटवाने का वीडियो वायरल…

फोन बंद… अंधी माँ रो-रोकर बेहोश…

बेटे की सकुशल वापसी की गुहार…

सीधी पोल खोल पोस्ट
जिले के ग्राम नकझर खुर्द का 26 वर्षीय युवक सुधीर पांडेय, पिता महेश पांडेय, इन दिनों रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है। परिवार आरोप लगा रहा है कि सूरत (गुजरात) में काम करने के दौरान एक युवक भोला भाई नामक व्यक्ति द्वारा उसे चाकू की नोक पर धमकाया गया, उससे तलवे चटवाए गए, उसके बाल खींचे गए और मारपीट की गई और माफी मंगवाकर उसकी वीडियो बनाया गया। यह वीडियो 4 नवंबर की रात सुधीर के ही व्हाट्सएप और फेसबुक स्टेटस पर वायरल मिला, जिसके बाद से उसका मोबाइल फोन बंद है और कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।

 

परिवार का है बुरा हाल

परिवार के अनुसार, वीडियो में सुधीर डरा हुआ दिखाई दे रहा है और बार-बार कह रहा है कि- “भोला भाई मुझे माफ कर दो… अब मैं कभी सूरत नहीं आऊंगा…!”
वहीं सामने मौजूद युवक धमकी देता हुआ सुनाई दे रहा है कि अगर बात मानी नहीं गई तो चाकू से मार दिया जाएगा।

 

क्या बताया पिता ने

युवक के पिता महेश पांडेय ने बताया कि उनका बेटा सूरत की एक कंपनी में कार्यरत था और परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य है। उसकी मां कमला पांडेय नेत्रहीन (अंधी) हैं और घर में उनका सहारा कोई नहीं है।
पिता ने बताया कि- “वीडियो देखने के बाद से हमारे पैरों तले जमीन खिसक गई है। ना उसका मोबाइल रिसीव हो रहा है और ना ही उसका कोई पता चल पा रहा है। किसी अनहोनी की आशंका सता रही है।”

 

परिवार पहुँचा बहरी थाने

 

सुधीर पांडेय के परिवार ने कल बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे बहरी थाना पहुँचकर थाना प्रभारी राजेश पांडेय को लिखित आवेदन देकर सुधीर को खोजने व सकुशल वापस लाने की मांग की है।

 

इनका कहना है

थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि- परिवार की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संबंधित वीडियो दूसरे राज्य (गुजरात) का प्रतीत होता है, इसलिए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जितनी मदद संभव होगी की जाएगी।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button