अर्जुन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धासुमन अर्पित…

अर्जुन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धासुमन अर्पित…
सीधी
पूर्व केंद्रीय मंत्री, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पंजाब के पूर्व राज्यपाल, स्व कुंवर अर्जुन सिंह की जयंती के अवसर पर कल 5 नवम्बर को जवाहर कांग्रेस भवन, सीधी में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने दाऊ साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके महान योगदान को स्मरण किया। पुष्पांजलि कार्यक्रम उपरांत प्रातः 11 बजे अस्पताल चौक स्थित दाऊ साहब की प्रतिमा पर पहुंचकर कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण किया और उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांग्रेसजनों ने कहा कि दाऊ साहब का पूरा जीवन त्याग, सेवा, समर्पण और जनकल्याण को समर्पित रहा है। वे सदैव आमजन की भलाई और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे दाऊ साहब के बताए मार्ग पर चलकर जनसेवा और सामाजिक न्याय की उनकी विरासत को आगे बढ़ाएंगे।
पुष्पांजलि सभा में जिलेभर से आए कांग्रेसजनों ने उनकी स्मृतियों को नमन किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदौरिया, नगर पालिका अध्यक्ष काजल वर्मा, उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह, सिंगरौली जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी, वरिष्ठ नेता विष्णु बहादुर सिंह, महिला कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नीलम सिंह उपाध्यक्ष दिनेश पाठक, कांग्रेस प्रवक्ता पंकज सिंह, महामंत्री जय सिंह, ओंकार सिंह करचूली, अशोक कोरी, ब्लॉक अध्यक्ष विवेक सिंह दीपू, अरविंद तिवारी संकट, प्रदीप द्विवेदी, रणशेर अली खान, शशि कला द्विवेदी, मेनका प्रभात सिंह, सुशील सिंह, गौरी साकेत, शीलारानी साकेत, रेखा सिंह, राम सिंह, सनेंद्र सिंह, मोहम्मद हफीज, राजबहोर जायसवाल, गोविंद सिंह, जान आलम, सुनील सिंह, गोविंद गुप्ता, रमेश साकेत सहित कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
त्याग, सेवा और जनकल्याण के प्रतीक रहे दाऊ साहब : ज्ञान
पचमढ़ी में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कांग्रेस अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पंजाब के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय कुंवर अर्जुन सिंह (दाऊ साहब) की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
शिविर में उपस्थित प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों एवं कांग्रेस पदाधिकारियों ने दाऊ साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने और संगठन को सशक्त बनाने के उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि दाऊ साहब ने सदैव गरीबों, वंचितों और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया। उनका जीवन त्याग, सेवा और जनकल्याण का उज्जवल उदाहरण रहा है। वे केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि विचार और मूल्य आधारित राजनीति के प्रतीक थे।
प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि आज भी दाऊ साहब के विचार कांग्रेस संगठन के मार्गदर्शक हैं। उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
चुरहट के लोगों ने दाऊ साहब को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए किया उनके आदर्शों को याद
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री स्व. अर्जुन सिंह (दाऊ साहब) की जयंती पर कल श्रद्धापूर्वक उन्हें नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन थाना तिराहा स्थित स्व. अर्जुन सिंह की प्रतिमा स्थल तथा राव सागर तालाब स्थित समाधि स्थल पर किया गया। उपस्थित जनों ने दाऊ साहब के चित्र एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को स्मरण किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि दाऊ अर्जुन सिंह एक सहज, सरल एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने जीवन भर किसान, गरीब, मजदूर और सर्वहारा वर्ग के हितों के लिए कार्य किया। उनके द्वारा किए गए कार्य और नीतियां आज भी समाज को प्रेरित करती हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेन्द्र सिंह भदौरिया, दिनेश द्विवेदी, सोमेश्वर सिंह, रुद्रप्रताप सिंह बाबा, दानबहादुर सिंह, श्रीमती मोनिका गुप्ता (अध्यक्ष नगर पंचायत), रामपाल सिंह (मंडल अध्यक्ष हरदिहा), चन्द्रमणि पाण्डेय (मंडल अध्यक्ष परसवार), कृष्णप्रताप सिंह (महामंत्री किसान मोर्चा), सूर्यपाल सिंह राजन, विरेन्द्र मिश्रा, समाजसेवी विजय सिंह, रतीभान पटेल, संतोष सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन दाऊ साहब के पदचिह्नों पर चलने और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ किया गया।













