मध्य प्रदेशसिंगरौली

नन्हा सा दिल – जन्मजात हृदय रोग निवारण एवं उपचार कार्यक्रम के अंतर्गत इकोकार्डियोग्राफी स्क्रीनिंग शिविर आयोजित

 

सिंगरौली -जिला प्रशासन सिंगरौली, स्वास्थ्य विभाग – राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग (मध्य प्रदेश) के संयुक्त सहयोग से तथा श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल एवं नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL), सिंगरौली के सीएसआर समन्वय से “नन्हा सा दिल – जन्मजात हृदय रोग निवारण एवं उपचार कार्यक्रम” के अंतर्गत आज जिला अस्पताल सह ट्रॉमा सेंटर, वैढ़न (सिंगरौली) में बच्चों हेतु इकोकार्डियोग्राफी स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में कुल 30 बच्चों की इकोकार्डियोग्राफी जांच की गई, जिनमें से 11 बच्चों में जन्मजात हृदय रोग (Congenital Heart Disease) की पुष्टि हुई। चिन्हित बच्चों का निःशुल्क हृदय ऑपरेशन श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल के कोंडापाका (हैदराबाद, तेलंगाना), खारघर (महाराष्ट्र), पलवल (हरियाणा) तथा रायपुर (छत्तीसगढ़) स्थित अस्पतालों में किया जाएगा। उपचार के दौरान यात्रा व्यय, अस्पताल में भर्ती, शल्य चिकित्सा, आवास एवं भोजन सहित समस्त व्यवस्थाएं पूर्णतः निःशुल्क रहेंगी एवं लाभार्थियों से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। डॉ. पुष्पराज सिंह ठाकुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सिंगरौली ने स्क्रीनिंग शिविर का निरिक्षण किया एवं इस अभियान को सराहनीय पहल बताते हुए इसे जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों एवं उनके परिजनों के लिए आशा की किरण बताया, एवं उपस्थित परिजनों से इस का लाभ लिए जाने के लिए प्रेरित किया साथ ही सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. कल्पना रवि, डॉ. मनोज गौतम शिशु रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय बैढ़न, श्रीमती भूभारती सिंह डी.ई.आई.एम सिंगरौली, डॉ. राजेंद्र शाह आरबीएसके चिकित्सक, डॉ. नीतू वर्मा आरबीएसके चिकित्सक बैढन अपने चिन्हित बच्चों के साथ शिविर में उपस्थित रहे। तथा श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल के डॉ. एम साई गणेश पीडियाट्रिक कार्डियक सोनोग्राफर, श्री गौरव दत्ता प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर नन्हा सा दिल अभियान एवं उनकी संपूर्ण मेडिकल टीम उपस्थित रही।

Author

Related Articles

Back to top button