सीधी
खड्डी केपीएल के फ़ाइनल में मुख्य अतिथि रहेंगे चुरहट विधायक…

खड्डी केपीएल के फ़ाइनल में मुख्य अतिथि रहेंगे चुरहट विधायक…
सीधी। जिले के जनपद पंचायत रामपुर नैकिन अंतर्गत खड्डी स्टेडियम में 26 अक्टूबर से चल रहे प्रीमियर लीग के सीजन 7 क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का फाइनल मैच 30 नवंबर को बजरंगढ़ टाईगर वर्सिस खड्डी हार्ड हिटर
टीमों के बीच खेला जाएगा।
खड्डी प्रीमियर लीग के आखिरी यानी समापन मैच में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नेता प्रतिपक्ष चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल भैया होंगे, जहां स्टेडियम में सबके साथ बैठकर फाइनल मैच का लुफ्त उठाएंगे, साथ ही खिलाड़ियों की हौसला अफजाई भी करेंगे, वह पूरी तरह से पूरे मैच के दौरान बने रहेंगे।













