ग्राम आरोग्य केंद्र कोडार में बच्चों और महिलाओं का हुआ टीकाकरण..

ग्राम आरोग्य केंद्र कोडार में बच्चों और महिलाओं का हुआ टीकाकरण..
अमित श्रीवास्तव सीधी कुसमी
ग्राम आरोग्य केंद्र में टीकाकरण राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम (UIP) के तहत किया जाता है, जो बच्चों और गर्भवती महिलाओं को कई बीमारियों से बचाने के लिए ज़रूरी टीके प्रदान करता है। आप टीकाकरण के लिए अपने स्थानीय सरकारी स्वास्थ्य केंद्र जा सकते हैं या मध्य प्रदेश के लिए ई-केवाईसी, सीएससी, एमपीओ कियोस्क या एमपी ई-जिला वेबसाइट जैसे माध्यमों से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
टीकाकरण अभियान के तहत मेडिकल ऑफिसर कुसमी डां. सुधीर गुप्ता के मार्गदर्शन पर ग्राम आरोग्य केंद्र कोडार में मंगलवार को टीकाकरण का आयोजन किया गया जहां सीएचओ नम्रता सेन एवं एएनएम प्रियंका सिंह के द्वारा उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण किया गया वही बताया गया की 22 महिलाएं एवं 40 बच्चों का टीकाकरण अभी तक किया जा चुका है और बच्चे एवं महिलाएं उपस्वास्थ्य आरोग्य केंद्र में पहुंच भी रहे थे। कार्यक्रम में आशा परिवेक्षक रनिया देवी,आशा रंगीता सिंह समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बसंती देवी सोहगवती व सहायका उपस्थित रहे।
सीएचओ ने बताया कि बच्चों के लिए: भारत के यूनिवर्सल टीकाकरण कार्यक्रम (UIP) में बीसीजी, पोलियो, पेंटावैलेंट, रोटावायरस, न्यूमोकोकल कंजुगेट, खसरा-रूबेला (MR), डिप्थीरिया पर्टुसिस टेटनस (DPT), और जापानी एन्सेफलाइटिस जैसे टीके लगाये जाते हैं और महिलाओं के लिए: गर्भवती महिलाओं का टी.टी. (टेटनस टॉक्साइड) टीकाकरण भी इस कार्यक्रम का हिस्सा है।













