सीधी

एम पी एल के चौथे मैच में जी सी एम ने बन्टी वारियर्ष को हराया,अधिवक्ता संघ अध्यक्ष की मुख्य आतिथ्य में खेला गया मैच…

एम पी एल के चौथे मैच में जी सी एम ने बन्टी वारियर्ष को हराया,अधिवक्ता संघ अध्यक्ष की मुख्य आतिथ्य में खेला गया मैच…

संजय सिंह मझौली सीधी

एम पी एल क्रिकेट लीग मैच का चौथा मुकाबला जी सी एम इलेवन व बन्टी वारियर्ष के बीच अधिवक्ता संघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम के मुख्य आतिथ्य में खेला गया। टॉस बन्टी वारियर्ष के कप्तान ने जीता व पहले बल्लेवाजी करने का फैसला किया व निर्धारित 14 ओव्हर में
6 विकेट के नुकशान पर 125 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसमे सबसे ज्यादा 46 रन नीलेश ने बनाए वहीं बन्टू ने 20 रनों का योगदान दिया जबकि जी सी एम की तरफ से सुधाकर विश्वास ने 2 व राहुल,शिवपूजन व सुधीर को 1-1 विकेट मिला वहीं 126 रनों का पीछा करने उतरी जी सी एम की टीम मैच के अन्तिम ओव्हर की पांचवी गेंद पर छक्का मारकर 130 रन बनाकर दो विकटों से मैच अपनी झोली में डाल लिया जी सी एम की तरफ से सबसे ज्यादा 30 रन शनि ने 12 गेंदों पर 4 छक्कों व 1 चौके की मदत से बनए जबकि सुधाकर विश्वास ने 29 व सुजीत सिंह ने नावाद 23 रनों का योगदान दिया।

 

सुधाकर को 29 रनों की पारी व बॉलिंग में 3 ओव्हरों में 27 रन देकर 2 विकेट के लिए आयोजन समिति द्वारा मैन ऑफ़ द मैच से सम्मानित किया गया।मंच पर उपस्थित लोंगों में अजय तोमर,अतुल सिंह,सुनील सिंह,बन्टी गुप्ता,प्रसून सिंह,रवी सिंह,प्रदीप सिंह,धीरज सिंह,अमित सिंह,संतोष सिंह,शिवराज चौहान, सुभम सिंह सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।मैच में कमेंटेटर की भूमिका में अथर्व तिवारी व युवराज सिंह एवं स्कोरर की भूमिका में अभिनव द्विवेदी रहे।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button