सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिहावल को मिली बड़ी सौगात आज से प्रारंभ डिजिटल एक्स-रे मशीन…

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिहावल को मिली बड़ी सौगात आज से प्रारंभ डिजिटल एक्स-रे मशीन…
सीधी सिंहावल। जिले के सिहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विभाग के द्वारा बड़ी सौगात दी गई।
अब सिहावल क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत के हितग्राहियों के लिए डिजिटल एक्स-रे मशीन की सुविधा आज से प्रारंभ कर दी गई क्षेत्र वासियों के लिए बड़ी सौगात की शुरुआत हुई।
वही खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राम भूषण पटेल के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि विभाग के द्वारा डिजिटल एक्स-रे मशीन सिहावल समुदाय स्वास्थ्य केंद्र को प्रदान की गई है। जिसे आज सेटअप करते हुए आज से ही सुविधा प्रारंभ कर दी गई है।
उनके द्वारा बताया गया कि यह मशीन की कीमत 40 लाख रुपए हैं जो सिहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए बड़ी सौगात हैं।
।। सिंहावल से राजबहोर केवट की रिपोर्ट ।।













