बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

 शिकायत के बाद भी नही हुई जांच, आखिर क्यों नही हो रही जांच

वार्ड क्रमांक 28 में गुणवत्ता को नजर अंदाज कर बन रही नाली
पोल खोल सिंगरौली 
नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 28 में नाली का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से ही गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे थे। इसके बावजूद जांच कराये जाने की बात आयुक्त के द्वारा कही गई थी, लेकिन आज तक उक्त निर्माणाधीन नाली की जांच नही कराई गई। ऐसे में कई सवाल उपज रहा है।
गौरतलब है कि वार्ड क्रमांक 28 कचनी में सारिब कंस्ट्रक्शन के द्वारा नाली का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि यह नाली लगभग 35 लाख रूपये की लागत से बनाई जा रही है। निर्माण कार्य प्रारंभ होने के बाद से ही गुणवत्ता के साथ-साथ सही स्थान पर नाली न बनाये जाने का विरोध शुरू हो गया है।
स्थानीय वार्ड वासियों ने बताया कि जो नाली वर्षो पूर्व बनाई गई थी, उस स्थान को अतिक्रमण कर लिया गया है। नगर निगम संविदाकार उक्त स्थान पर नाली न बनाकर स्थान परिवर्तित कर नाली बना रहा है। यहां तक कि नाली कई जगह सकरी है और टेढ़ी बनाई जा रही है। जिसकी शिकायत निगमायुक्त से भी की गई थी। जहां निगमायुक्त ने जांच कराये जाने की बात कही थी।
 लेकिन उक्त निर्माण कार्य की जांच आज तक नही हो पाई है और नाली का निर्माण कार्य पूर्ण होने के कगार पर पहुंच चुका है। इसके बावजूद जांच न होना, कहीं न कहीं नगर निगम के एसडीओ व उपयंत्री के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर रहा है। सूत्र यह भी बताते हैं कि संविदाकार से नगर निगम के उपयंत्री की अच्छी सांठगांठ है। जिसके चलते उपयंत्री अधिकारियों को भ्रमित कर निर्माण कार्य अपने मनमानी रवैये से करा रहे हंै।
उपयंत्री के इशारे पर हो रहा घटिया निर्माण कार्य
स्थानीय लोगों के बातों पर गौर करे तो वार्ड क्रमांक 28 कचनी में 35 लाख रूपये की लागत से जो नाली का निर्माण कार्य अशोक कुशवाहा के घर से लेकर दिनेश प्रताप सिंह के घर तक चल रहा है, इसमें संविदाकार की उपयंत्री व एसडीओ से अच्छी सांठगांठ है।
बताया जाता है कि एसडीओ स्थल पर जाते ही नही हैं, पूरी जिम्मेदारी उपयंत्री निभा रहे हैं। उपयंत्री जो बताते हैं कि उन्हें के बातों को सही माना जाता है। यही वजह है कि उपयंत्री घटिया नाली का निर्माण कराकर संविदाकार का चहेता बन रहे हैं।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button