सीधी
वाहन चालक ने बाइक को मारी टक्कर, हो गया फरार…

वाहन चालक ने बाइक को मारी टक्कर, हो गया फरार…
सीधी
सीधी बाईपास पर यशराज पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार वाहन, प्लेटीना बाइक को टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे के बाद वाहन रीवा की ओर भागते हुए बताया जा रहा है। इस दुर्घटना में दो युवक घायल हुए हैं। जिनमें एक घायल का नाम मोहित तिवारी नौगवां सीधी बताया जा रहा है, जबकि उनका एक साथी भी हादसे में जख्मी हुआ है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने घायलों को मदद पहुंचाने की कोशिश की, वहीं फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।













