सीधी

दिव्यांग बच्चों का ब्लाक स्तरीय खेलकूद कार्यक्रम संपन्न…

दिव्यांग बच्चों का ब्लाक स्तरीय खेलकूद कार्यक्रम संपन्न…

अमित श्रीवास्तव कुसमी पोल खोल।

सीधी: राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशन में तथा जिला शिक्षा केंद्र के मार्गदर्शन में बीआरसीसी अंगिरा प्रसाद द्विवेदी द्वारा विकास खण्ड स्तरीय दिव्यांग बच्चों का खेलकूद एवं सामर्थ्य प्रदर्शन प्रतियोगिता का आयोजन कुसमी विकास खण्ड के हायर सेकेंड्री स्कूल टमसार में किया गया ।

 

आयोजित प्रतियोगिता में कुल 112 बच्चे शामिल हुए।इसमें 100 मीटर दौड़ ,50 मीटर दौड़, रंगोली ,चित्रकला, समूह गायन, एकल गायन, गोला फेक, भाला फेंक आदि प्रकार की प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गई ।कार्यक्रम पश्चात प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहन के रूप में पुरस्कार वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जनपद कुसमी,जनपद सदस्य श्रीमती जमुनी देवी ,प्राचार्य टमसार रामपाल सिंह, प्रभारी प्राचार्य ,गोतरा कमल नारायण मिश्रा , एम आर सी विवेक मिश्रा ,सुदामा पटेल
और दूर-दूर से आए हुए समस्त शिक्षक गण तथा अभिभावक कार्यक्रम में सम्मलित हुए।
कार्यक्रम के पश्चात सभी बच्चों,अभिभावकों तथा साथ आए शिक्षकों को विधिवत भोजन कराकर बच्चों को उनके अभिभावक तथा सहयोगी शिक्षकों के साथ घर रवाना किया गया।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button