सीधी

शहीद सुधाकर सिंह के अमर स्मारक पर राहुल ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन,परिजनों से की भावुक मुलाकात…

शहीद सुधाकर सिंह के अमर स्मारक पर राहुल ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन,परिजनों से की भावुक मुलाकात…
सीधी चुरहट
देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद सुधाकर सिंह के सम्मान में बने डढ़िया स्थित अमर स्मारक पर कल गुरुवार को श्रद्धा और सम्मान का भाव देखने को मिला।
चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल ने शहीद स्मारक पहुंचकर फूल अर्पित कर शहीद को नमन किया।
उन्होंने शहीद के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पश्चात विधायक अजय सिंह राहुल शहीद सुधाकर सिंह के परिजनों से मिले, उनका हालचाल जाना और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान परिजनों की आंखें नम रहीं और माहौल भावुक हो गया।
स्थानीय नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों ने विधायक की इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए कहा कि शहीदों का सम्मान ही सच्ची राष्ट्रभक्ति है।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button