सीधी

सीधी–सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने दिखाई मानवता, सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौके पर की मदद…

सीधी–सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने दिखाई मानवता, सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौके पर की मदद…

सीधी।
सीधी–सिंगरौली लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने एक बार फिर संवेदनशीलता और मानवीय कर्तव्य का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल युवक की तत्परता से सहायता की। यह घटना उस समय हुई जब सांसद डॉ. राजेश मिश्रा सीधी से सामाजिक कार्य के उद्देश्य से सोनवर्षा की ओर जा रहे थे। सोन पुल से कुछ आगे उन्होंने एक दुःखद सड़क दुर्घटना देखी।

जानकारी के अनुसार, एक युवक अत्यधिक तेज गति से दोपहिया वाहन चला रहा था, जिससे संतुलन बिगड़ने के कारण उसका वाहन सड़क के नीचे जा गिरा। दुर्घटना के समय सांसद उसी मार्ग से गुजर रहे थे। घटना को देखते ही उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और स्वयं मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया।

दुर्घटना में युवक के सिर में गंभीर चोट आई थी और वह दर्द से कराह रहा था। सांसद जी ने बिना समय गंवाए अपनी गाड़ी से फर्स्ट-एड बॉक्स मंगवाया और घायल युवक को प्राथमिक उपचार प्रदान किया। उन्होंने चोट पर दवा लगवाई, पट्टी बंधवाई और युवक को ढांढस बंधाया। इसके साथ ही सांसद जी ने युवक के क्षतिग्रस्त वाहन को सुरक्षित रूप से बाहर निकलवाने की भी व्यवस्था करवाई, जिससे आगे कोई अन्य दुर्घटना न हो।

घटना के बाद सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने क्षेत्रीय नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट अवश्य पहनना चाहिए, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें और वाहन की गति को नियंत्रित रखें। सांसद जी ने यह भी कहा कि थोड़ी-सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की जान की रक्षा करना भी हम सभी की जिम्मेदारी है।
सांसद जी की इस त्वरित सहायता और मानवीय संवेदना की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

।‌। सिंहावल से राजबहोर केवट की रिपोर्ट ।।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button