नर घड़ियाल की मृत्यु के बाद अधिकारियों की खुली नींद,24 नर घड़ियाल पहुंचे सीधी…

नर घड़ियाल की मृत्यु के बाद अधिकारियों की खुली नींद,24 नर घड़ियाल पहुंचे सीधी…
सीधी इस वक्त की बड़ी खबर
सीधी जिले के सोन घड़ियाल अभ्यारण को मिली बड़ी सौगात चंबल से आए 24 नर घड़ियाल एवं एक मादा तथा 25 कछुआ…
सीधी से इस वक्त की बड़ी खबर
सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में स्थित सोन घड़ियाल अभ्यारण विभाग के द्वारा बड़ी पहल करतें हुएं मिली बड़ी सौगात।
आपको बताते चलें कि आज शाम 5 से 7 बजें के आस पास सीधी जिले के सोन नदी जोगदहा अभ्यारण में 13 एवं सोन नदी भवरसेन में 12 नर घड़ियाल के छोटे बच्चे देवरी चंबल से लाकर छोड़ेंगे,वहीं पर भिन्ड से 25 अलग प्रजाति के कछुए की आज छोड़े गए।
प्रशासन के द्वारा चलाए जा रहा घड़ियाल एवं अन्य प्रजाति के जीवों को बढ़ाने के लिए तरह-तरह की योजनाएं लाकर संचालित की जाती हैं। लेकिन यहां पर इनके परिपालन करने वाले नियुक्त विभाग से आल्हा अधिकारी कर्मचारी की भूमिका संदिग्ध रहती है। क्योंकि उनकी लापरवाही की वजह से आए दिन कहीं ना कहीं मगर घड़ियालों की मौत की खबर सामने आ ही जाती है।
बीट प्रभारी एवं विभागीय अधिकारी कर्मचारी अपनी भूमिका को निभाते हैं परंतु चौकीदारों को जो जिम्मेदारी दी जाती है वह अपनी जिम्मेदारी को निजी अपने स्वार्थ एवं अपनी जेब गर्म करने तक ही सीमित रह जाती है। जिसका नतीजा कहीं ना कहीं विभाग को भुगतना पड़ता है और आए दिन जालीय जंतुओं का जीवन संकट में आ जाता है।
।। सिंहावल से राजबहोर केवट की रिपोर्ट ।।













