अजीत पवार की मौत को संजय राउत ने बताया साजिस, कह दी बड़ी बात

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता और सांसद संजय राउत ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अजित पवार की मौत को रहस्यमय बताते हुए कहा कि यह केवल एक दुर्घटना नहीं लगती, बल्कि इसके पीछे कुछ न कुछ गड़बड़ जरूर है, जिसकी जांच होनी चाहिए। संजय राउत ने कहा कि अजित पवार के साथ जो हादसा हुआ है, उस पर सवाल उठना स्वाभाविक है और ये सवाल उठने भी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि पर्दे के पीछे बहुत कुछ हुआ है, जिसे सामने लाना जरूरी है। राउत के अनुसार, अजित पवार ने हाल ही में कहा था कि वे “पुराने घर” यानी अपनी पुरानी राजनीतिक स्थिति में लौटना चाहते हैं। राउत ने आरोप लगाया कि इसके बाद भाजपा से जुड़े कुछ लोगों ने अजित पवार को धमकाया था और उनसे सिंचाई घोटाले की फाइल का जिक्र किया गया। उन्होंने दावा किया कि इसके जवाब में अजित पवार ने कहा था कि उनका सिंचाई घोटाला छोड़ दीजिए, भाजपा के सिंचाई घोटाले से जुड़ी फाइलें उनके पास मौजूद हैं।
शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा कि इन घटनाओं को जोड़कर देखा जाए तो कई सवाल खड़े होते हैं और पूरी घटना संदेह के घेरे में आती है। उन्होंने मांग की कि अजित पवार की मौत के हर पहलू की निष्पक्ष और गहन जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।













