विधायक कार्यालय परसौना में अटल जयंती एवं सुशासन दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सिंगरौली- भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती एवं सुशासन दिवस के अवसर पर देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम के परसौना स्थित कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अटल जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के राष्ट्र निर्माण, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति का प्रतीक था, जो आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदर लाल शाह, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप शाह, खुटार मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार शाह, जिला महामंत्री विक्रम सिंह चंदेल, अशोक शाह, अनिल शाह, अभिषेक दुबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने सभी से अटल जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और समाज व देश के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।













