त्यौहारों को लेकर थाना चुरहट में शांति समिति की बैठक संपन्न…
त्यौहारों को लेकर थाना चुरहट में शांति समिति की बैठक संपन्न…
सीधी चुरहट। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत थाना चुरहट में आगामी त्यौहारों को देखते हुए थाना प्रभारी दीपक बघेल के मार्गदर्शन में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न समुदायों के गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।
बैठक में प्रमुख रूप से हिंदू–मुस्लिम भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की गई। विशेष रूप से गणेश चतुर्थी के अवसर पर लोगों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं गाइडलाइन का पालन करते हुए ही गणेश प्रतिमा की स्थापना एवं विसर्जन करने की बात कही गई। थाना प्रभारी ने बताया कि इस समय नदी-नालों में पानी अधिक होने के कारण मूर्ति विसर्जन के लिए प्रशासन द्वारा तय स्थानों का ही उपयोग किया जाए, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।
बैठक में यह भी चर्चा की गई कि क्षेत्र के युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक रहकर रोकथाम करनी चाहिए। थाना प्रभारी ने नागरिकों को आश्वासन दिया कि उनकी हर समस्या पर ध्यान दिया जाएगा और प्रशासन हर संभव सुविधा उपलब्ध कराएगा।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और उन्होंने अपने विचार साझा किए।
मानिक लाल गुप्ता चुरहट













