आगामी त्यौहार गणेश उत्सव को लेकर थाने में आयोजित हुई बैठक…

आगामी त्यौहार गणेश उत्सव को लेकर थाने में आयोजित हुई बैठक…
संजय सिंह मझौली
थाना परिसर मझौली में आगामी त्यौहार गणेश उत्सव को लेकर शांति व्यवस्था बनी रहे जिसको लेकर गणमान्य नागरिकों व आयोजन समिति के सदस्यों की बैठक बुलाई गयी समिति की बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आर पी त्रिपाठी,तहसीलदार दिलीप सिंह नायब तहसीलदार वेदवती सिंह, प्रभारी नगर निरीक्षक विशाल शर्मा,अमित सिंह प्रभारी सीएमओ,जनपद सी ई ओ के प्रतिनिधि के रूप में अरविन्द्र तिवारी व नजदीकी ग्रामो के गणमान्य नागरिक व ग्राम रक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे। जिसमें निम्न बिंदुओ पर चर्चा कर सुझाव दिए गए कि त्यौहार में सर्वथा शान्ति बनाए रखें,लाउडस्पीकर उपयोग नियमावली के अनुसार हो, पण्डाल रोड में न हो,पण्डाल में धूम्रपान न हो,रात में पंडाल में अपने दो वालंटियर रखें, एक रजिस्टर रखें समिति के सदस्यों का नाम मोबाइल अंकित हो,पण्डाल में रात को जलने वाले कलश को कपड़े व ज्वलनशील पदार्थो से दूर रखें,बिजली की कटी तार का उपयोग न हो, लोहे के खंभे दूर रखें,विसर्जन समय पर करें,विसर्जन के समय छोटे बच्चों को नदी घाट में ना लें जाएं।
नाली पर दुकान लगाने वालों पर हो कार्यवाही अध्यक्ष
बैठक में नगर अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता द्वारा प्रभारी सी एम ओ को निर्देशित किया गया है की मेन बाजार मार्ग में बनी नालियों के ऊपर दुकान लगाने वालों पर जुर्माना लगाकर कार्यवाही सुनिश्चित करें।
उसस्थित लोंगों में शंकर लाल गुप्ता अध्यक्ष नगर परिषद ,एड.महेंद्र सिंह,एड.सुधींद्र शुक्ला,पार्षद हिमांशु तिवारी,रजनीश गुप्ता,आकाश सिंह,पार्षद गोविन्द्र साकेत,जगतभान यादव,सहित नजदीकी ग्रामो के लोग मौजूद रहे।













