सीधी

सीधी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित…

सीधी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित…

पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा द्वारा थाना चुरहट के अपराध क्रमांक 446/25, धारा 296, 115(2), 109(1), 324(4), 3(5) बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट में पंजीबद्ध प्रकरण के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम उद्घोषित किया गया है।

 

फरार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है –

1. निखिल सिंह चौहान पिता मढ़ोले सिंह चौहान, निवासी गाड़ा, थाना कोतवाली, जिला सीधी

2. रतनेश सिंह गहरवार पिता उमा सिंह गहरवार, निवासी अमिलिया, थाना अमिलिया, जिला सीधी

3. डेविड उर्फ अभिनव सिंह परिहार पिता जगदीश सिंह परिहार, निवासी डेनिहा, थाना कोतवाली, जिला सीधी

उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, किंतु अब तक सफलता प्राप्त नहीं हुई है।

अतः पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा द्वारा प्रत्येक आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹10,000 (दस हजार रुपये) का इनाम घोषित किया गया है।

जो कोई भी व्यक्ति उपरोक्त आरोपियों के संबंध में ठोस जानकारी देगा, गिरफ्तारी में सहयोग करेगा अथवा स्वयं गिरफ्तारी करेगा, उसे घोषित इनाम राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button