बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

शासकीय महाविद्यालय रजमिलान में दीक्षांत एवं स्वागत समारोह का आयोजन

सिंगरौली। शासकीय महाविद्यालय रजमिलान में नवप्रवेशित एवं पूर्व विद्यार्थियों के स्वागत हेतु गरिमामय दीक्षांत एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार द्वारा नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर एवं पुष्प अर्पित कर आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों से अवगत कराया तथा अनुशासन, नियमित अध्ययन और व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित किया। पूर्व विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए नवप्रवेशित छात्रों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें उच्च लक्ष्य निर्धारित कर सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया।

इसी अवसर पर ‘मानस’ कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित जागरूकता अभियान की विस्तृत जानकारी भी विद्यार्थियों को प्रदान की गई। कार्यक्रम में अभियान के उद्देश्य, सामाजिक उत्तरदायित्व, नैतिक मूल्यों तथा सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने एवं समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया।
समारोह का वातावरण उत्साह एवं सौहार्द से परिपूर्ण रहा। अंत में महाविद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें महाविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

Author

Related Articles

Back to top button