सीधी

विधायक विश्वामित्र की पत्नी का निधन,सांसद-विधायक सहित भारी संख्या में श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोग…

विधायक विश्वामित्र की पत्नी का निधन,सांसद-विधायक सहित भारी संख्या में श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोग…

पोल खोल पोस्ट सीधी
जिले के सिहावल विधानसभा के विधायक विश्वामित्र पाठक की धर्मपत्नी हीराकली पाठक का कल करवाचौथ के दिन आकस्मिक निधन हो गया है। निधन की खबर मिलते ही सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक सहित तमाम भाजपा नेताओं एवं आम जनता की काफी भीड़ शोक श्रद्धांजलि देने को लेकर रही है। विधायक विश्वामित्र पाठक ने खुद अपनी पत्नी को मुखाग्नि दी।

मालूम हो कि विधायक की पत्नी काफी दिनों से बीमार थीं। जिनका उपचार भी कराया जा रहा था लेकिन करवा चौथ के दिन उन्होने अंतिम सांसे लीं। घटना की जानकारी मिलने के बाद समूचे विधानसभा क्षेत्र सहित जिले भर में शोक की लहर व्याप्त है। दाह संस्कार के दौरान लोगों की काफी भीड़ रही है। इस दौरान सांसद, सीधी एवं सिंगरौली विधायक सहित भाजपा के कई नेताओं सहित आम लोगों की उपस्थिति भी रही है।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button