सीधी

सचिव ने जीआरएस को बनाया फर्म,खाते में डाले 15 हजार, 9 वेंडरो का एक विल संख्या 15,संदेहात्मक…

सचिव ने जीआरएस को बनाया फर्म,खाते में डाले 15 हजार, 9 वेंडरो का एक विल संख्या 15,संदेहात्मक…

अमित श्रीवास्तव पोल खोल कुसमी सवाददाता

पोल खोल पोस्ट सीधी : सीधी जिले का कुसमी आदिवासी जनपद की पंचायतों मे अधिकारियों के द्वारा खुली छूट दी गई है अधिकारी बिल वाउचरों में जरा भी निगरानी नहीं रखी जा रही है तो भला कार्यों का हाल कैसा होगा यह आप अंदाजा लगा सकते हैं।
वाटर सेट और कन्वर्जेंस जैसे कार्य उदाहरण के तौर पर कुसमी के लिये काफी है।

यहां सचिव मनमानी तरह से शासन की राशि आहरण कर बंदरबाट कर रहे हैं। जिसमें सचिव के साथ-साथ खंण्ड स्तरीय अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है ।
मामला कुछ इस हद तक आ चुका है कि सचिव अपने ही पंचायत के जीआरएस को फर्म बना देते हैं और उन्हीं के नाम से राशि आहरित कर बंदरबाट कर रहे हैं।हलाकि इस तरह की भ्रष्टाचार की खबरें लगातार अखबारों में प्रकाशित हो रही है। लेकिन कार्यवाही पर यदि गौर करें तो अधिकारी मात्र नोटिस तक ही सीमित रह जाते हैं।

 

कुछ दिन बाद मामला रफा दफा कर दिया जाता है। जिसका जीता जागता मामला कुसमी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत वस्तुआ का सामने आया है जहां वस्तुआ में पदस्थ सचिव अपने ही पंचायत के जीआरएस संतोष पाठक के नाम से फॉर्म बनाता हैं और पंचायत की 15हजार की राशि जीआरएस के खाते में दे दी जाती है जबकि नियम यह है की पंचायत की राशि का भुगतान उसी फॉर्म को ही दिया जाए जहां से पंचायतें सामग्री क्रय कर रही हैं। लेकिन ऐसी क्या समस्या सामने आ जाती है कि सचिवों को अपने ही जीआरएस को फॉर्म बनाना पड़ता है और पैसे उनके खाते में आहरित की जाती है।

 


9बेडरों के एक बिल क्रमांक15, संदेहात्मक
ग्रामीणों से मिली जानकारी अनुसार सचिव के द्वारा जो बिलो का भुगतान किया गया है उसमें से सभी बेण्डरों के बिल क्रमांक15 एक साथ मिलने से ग्रामीणों को संदेहात्मक समझ आने से ग्रामीणों ने 260970 रूपये के भुगतान पर अधिकारियों से जांच की मांग कर रहे है।

इन 9वेण्डरो को किया भुगतान
बताया जा रहा है का वस्तुआ सचिव ने 9 बेण्डरों को पैसे आधारित किये जिसमें अपने पंचायत के ही जीआरएस संतोष कुमार पाठक के खाते में 15000,एवं अन्य वेण्डर नवीन कुमार तिवारी 32560, रजक कंप्यूटर मझौली 1150, विवेक कुमार गुप्ता 6860,बंटी मोबाइल गिफ्ट स्पोर्ट20000,अर्पिता ट्रेडर्स ₹100000, राम कंप्यूटर सीएससी 7420 रमाकांत मिश्रा 31250 गांधी इंटरप्राइजेज 46730 कुल मिला कुल भुगतान 260970किया गया जो संदेहात्मक होने से लोगों ने जांच की मांग की है।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button