सीधी

सिंहावल क्षेत्र में चल रहा अवैध रेत चोरी का नंगा नाच,बड़े माफिया अपनाएं नया तरीका पुलिस के साथ सोन घड़ियाल टीम सम्मिलित…

सिंहावल क्षेत्र में चल रहा अवैध रेत चोरी का नंगा नाच,बड़े माफिया अपनाएं नया तरीका पुलिस के साथ सोन घड़ियाल टीम सम्मिलित…

सीधी सिंहावल। जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र के चौकी सिहावल क्षेत्र में बड़े रेत माफियाओं के द्वारा अब नए तरीके से रेत चोरी करने का हथकंडा अपनाया गया।

दिन रात लगातार दो दर्जन से ज्यादा मोटरसाइकिलों के माध्यम से रेत चोरी करने का नया तरीका बड़े रेत माफियाओं के द्वारा अपनाया गया है।

जहा बड़े रेत माफियाओं के पास दो से तीन चार मोटरसाइकिलों से रेत चोरी करते हुए अपने निजी स्थान पर डंप कर पुलिस एवं सोन घड़ियाल की साठ गाठ से बड़े वाहनों में लोड करतें हुए बाक़ी घाट होते हुए उत्तर प्रदेश तक सप्लाई की जा रही है।

वहीं आए दिन चौराहों पर पुलिस एवं सोन घड़ियाल से नियुक्त चौकीदार सहित रेत माफियाओं के साथ चाय की चुस्की ली जाती है।

साथ हीं विपक्ष पार्टी से जुड़े रेत माफियाओं के साथ अहम भूमिका पुलिस के द्वारा निभाई जाती है। क्योंकि सिहावल में पुलिस का साफ फंडा है कि सुविधा शुल्क जमा करो और अपना काम करो आगे हम देख लेंगे इससे साफ जाहिर होता है कि साहब के साथ बड़ा राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। जिसकी वजह से उनके द्वारा यह कार्य खुद देखा और किया जा रहा है।

इन इन घाटों से धड़ल्ले से दिन और रात चलती है बाइकें

बघोर,मेढौली, गेरुआ,केतकिन, सिंहावल छुहिया घाट, रामपुर, बमुरी, लिलवार, सलेही, एवं सोनवर्षा,खडबडा, जैसे अन्य और कई सोन नदी के घाटो से चलता है रेत चोरी का सिलसिला।

।। सिंहावल से राजबहोर केवट की रिपोर्ट ।।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button